पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाएं हर काम कर सकती हैं पुरुषों के बराबर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की महत्वपूर्ण योजना हेल्थ फॉर हर जिसे वन मल्टीपल वन एक्टिविटी के तहत संस्था की महिलाओं के द्वारा सिरसा के कुमार टोला की महिलाओं तथा किशोरियों के बीच लगभग 500 सेनिटरी पैड का वितरण किया गया। यह जानकारी संस्था की अध्यक्ष लायन डॉ आभा कुमारी ने दी। डॉ आभा ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि आज हम महिलाओं का सोंच ही हमें मजबूत बना रहा है, कि हम लड़की हो कर भी हर एक काम कर सकते है जो हमारे भाई, हमारे पिता हमारे पुत्र कर सकते है। यही सोंच यही इच्छा शक्ति, यही जज्बा ही महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है। महिला चिकित्सक सह संस्था की सदस्य लायन डॉ ममता कुमारी के द्वारा अवेयरनेस तथा साफ सफाई सहित कोरोना-वायरस से बचाव के बारे में जानकारी दी उन्होंने महिलाओं के बीच मास का भी वितरण किया।

फेमिना की पीआरओ लायन र|ा दास गुप्ता व लायन सुनीता शर्मा ने बताया कि महिलाओं के लिए यह संस्था हमेशा अग्रणी रही है। संस्था की सचिव लायन प्रज्ञा स्वीटी ने बताया कि आने वाले समय मे कटिहार की महिलाओं की विकास के लिए कटिबद्ध है। संस्था की लायन गीता साह व लायन रजनी सिन्हा ने बताया कि कुमार टोला की सारी किशोरियों तथा महिलाओं की स्वास्थ्य तथा रोजगार की हर समस्याओं को दूर किया जाएगा। महिलाओं को रोजगार के लिए सदस्यों ने स्वरोजगार पर जोर दिया।

संस्था की कोषाध्यक्ष लायन अणिमा पांडेय ने महिलाओं तथा किशोरियों को अपने शरीर को स्वच्छ रखने तथा उन्हें अपने स्वस्थ पर विशेष ध्यान देने को कहा। लायंस इंटरनेशनल के जोन चेयरपर्सन लायन अमित वर्मा ने इस कार्यक्रम पर संस्था के सदस्यों तथा विशेष कर संस्था की अध्यक्ष डॉ आभा कुमारी को धन्यवाद दिए और बताया कि लायंस फेमिना कटिहार की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मनाथ तिवारी का विशेष
सहयोग रहा।

कुमार टोला में महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता के बारे में जानकारी देते संस्था के सदस्य।
खबरें और भी हैं...