पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालू उतारने के क्रम में दुर्गास्थान चौक के समीप हाजीपुर निवासी मजदूर मो मिनारूल हक 440 वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा नगर थाना में आवेदन दिया गया है।

जानकारी के अनुसार हाजीपुर निवासी मो मिनारूल हक मजदूरी का काम करता था और वह हाजीपुर से बालू के ट्रक में बैठकर बालू उतारने के लिए दुर्गास्थान चौक आया था। इस दौरान ट्रक ड्राइवर बालू उतारने के लिए ट्रक को पीछे कर रहा था और मजदूर ट्रक के ऊपर था जिसके कारण मजदूर मिनारूल ट्रक के ऊपर 440 वोल्ट की बिजली की तार से टकरा गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां उसकी मौत हो गई। घटना को देखकर ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने इस मामले को लेकर नगर थाना में आवेदन दिया है।

खबरें और भी हैं...