धुरखेल के बाद नदी में नहाने गया युवक, डूबने से मौत
फलका | मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे धूल-मट्टी से होली खेलने के बाद फलका थाना क्षेत्र अंतर्गत निसुंदरा पुल के समीप बरंडी नदी के पानी में नहाने के दौरान एक 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक संतोष कुमार सिंह पकड़िया गोबिन्दपुर का रहने वाला था। मृतक के शव को ग्रामीणों व प्रशासन के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। जिसे उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया।