- Hindi News
- National
- Mansi News 11 Thousand Volt Wire Dropped Near Wedding Ceremony In Saidpur Accident Averted
सैदपुर में शादी समारोह के पास गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, हादसा टला
मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव वार्ड संख्या 10 में शुक्रवार की रात्रि 11 हजार किलोवोल्ट का बिजली तार गिर पड़ा। जहां तार गिरा वहां एक शादी समारोह चल रहा था। तार गिरने से उस जगह आग लग गई। इससे थोड़ी देर के लिए विवाह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया शादी समारोह में सैकड़ों लोग जुटे थे। भगवान का शुक्र था कि कोई तार की चपेट में नहीं आया। वहीं से स्थानीय लोगों ने पावर हाउस संपर्क कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। तभी से सैदपुर, बलहा, खिड़नियां सहित इस रूट की आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से कई बार विभाग के कर्मी एवं मिस्त्री को टूटे तार की मरम्मत कर लाइन चालू करने को कहा गया। उधर से शनिवार की शाम तक आपूर्ति चालू करने का आश्वासन दिया गया। वहीं आपूर्ति बंद रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के मोबाइल तक बंद हो गये। हालांकि 18 घंटे बाद आपूर्ति चालू कर दी गई।
सैदपुर में टूट कर गिरा हाई टेंशन तार।