- Hindi News
- National
- Mansi News 180 Lakh Cash 1225 Full Gold Jewelery And Valuables Stolen From The House
सूने घर से ~1.80 लाख नकद, 12.25 भर सोने के जेवरात व कीमती सामान की चोरी
थाना क्षेत्र के एकनियां गांव में एक सूने घर से 11 मार्च की रात चोरों ने मेन गेट सहित रूम व अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात सहित करीब 7 लाख से अधिक की चोरी कर ली। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए 8 तालों को तोड़ा। पीड़ित मनीष कुमार ने बताया कि चोरों ने घर में घुस ट्रंक, अटैची, अालमारी, बक्सा को छान मारा तथा उसमें रखे 12.25 भर सोने के जेवर सहित 1 लाख 80 हजार नकदी के साथ लैपटाप सहित सभी कीमती सामान चुरा लिए। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को उनके साले की शादी होने वाला है, जिसके लिए वे खरीदारी की तैयारी कर रहे थे।
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नन्हकू मंडल टोला निवासी मनीष कुमार एकनियां स्थित अपनी ससुराल में घर बनाकर रहते हैं। वे एग्रीकल्चर विभाग के कर्मी हैं और अभी अररिया जिले में कार्यरत हैं। उनकी प|ी रोमा कुमारी सीडीपीओ कार्यालय मानसी में डाटा ऑपरेटर हैं। होली की छुट्टी में 9 मार्च को मनीष परिवार के संग पुस्तैनी घर नन्हकू मंडल टोला गए थे। छुट्टी के बाद परिवार को उनका छोटा भाई अभिषेक कुमार 12 मार्च को एकनियां छोड़ने आया था। घर पहुंचने पर चोरी का पता चला। घर के एक कमरे में मधुबनी जिले के राजनगर निवासी अनिल ठाकुर किराए पर रहते हैं। वे खगड़िया नाला रोड स्थित जीविका कार्यालय में एकाउंटेंट हैं। चोरों ने उनके कमरे का भी ताला तोड़कर एलसीडी, लैपटाप व कुछ नकदी की चोरी की है। अनिल शनिवार को होली की छुट्टी में घर चले गए थे। घर के सामने किराना दुकानदार अनुज कुमार यादव ने बताया कि 11 मार्च के दिन तक मेन गेट में ताला लटका हुआ था। 12 मार्च को ताला खुला देखकर लगा कि घर के लोग आए होंगे। थोड़ी देर बाद घर के लोग आए और हल्ला मचाने लगे तब चोरी की जानकारी हुई।
कैफे में चोरी की डॉग स्क्वाॅयड ने की जांच
खगड़िया| कलेक्ट्रट के सामने शिवम कैफे में हुई चोरी के मामले में गुरुवार को पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद ली। कैफे मालिक विकास कुमार ने बताया कि खोजी कुत्ता पहले कैफे से कलेक्ट्रेट के सामने रेलवे क्रासिंग से पटरी होते हुए दूरसंचार भवन की गली से मुख्य सड़क पहुंचा। फिर हॉस्पिटल रोड होते हुए सन्हौली दुर्गा स्थान के पीछे पावर हाउस तक पहुंचा, लेकिन उसके बाद आगे नहीं जा सका। खोजी कुत्ता वहीं बार-बार चक्कर लगाकर कुछ अंकित करता रहा। पर जांच दल के लोग शायद कुछ नहीं समझ पाए।
चोरी की वारदात के बाद जांच करती डॉग स्क्वाॅयड टीम।
डाॅग स्क्वाॅयड टीम ने की घटना की जांच
मानसी पुलिस खेमे के एसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में डाॅग स्क्वायड ने मामले की जांच शुरू की। खोजी कुत्ता घटनास्थल से 400 मीटर दूर तक दो घर व दुकान की तरफ गया। टीम ने बंद दुकान को खुलवाकर देखा। इसके बाद खोजी कुत्ता रेलवे लाइन के खंभा संख्या 115/42 समीप पार कर रेलवे लाइन एवं एनएच के बीच जाकर रुक गया। 10 मिनट बाद फिर भागदौड़ शुरू की और एनएच को पार कर खेत में देर शाम तक भागदौड़ करता रहा लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
किराएदार के कमरे में भी की चोरी, मानसी के एकनियां गांव की घटना
चोरी की घटना के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।