- Hindi News
- National
- Mansi News 20 Mm Rain Due To Western Disturbance Minimum Mercury Plummeted 40 To 130 Celsius Today Also Expected Rain
पश्चिमी विक्षोभ से हुई 20 एमएम बारिश, न्यूनतम पारा 40 लुढ़ककर 130 सेल्सियस पहुंचा, अाज भी बारिश के आसार
13
पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार देर शाम से शुरू हुई बेमौसम बरसात शनिवार को दिन भर जारी रही। मौसम के अचानक यू-टर्न लेने से 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लुढ़क कर 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
उधर, शहर की सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ हो गई। मौसम विभाग ने भी तीन दिनों तक मौसम खराब रहने और बारिश का पूर्वानुमान घोषित किया था। लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान की तुलना में जिले में कई गुणा अधिक बारिश हुई। जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा। पके कर तैैयार गेहूं काे नुकसान और पिछात गेहूं और मकई की फसल का बारिश से फायदा पहुंचा है।
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. पूजा कुमारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है। अगले दो दिनों में मौसम बिल्कुल साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा, वैसे किसान जो गेहूं का पटवन नहीं कर पाए थे उनके लिए यह बारिश काफी फायदेमंद है। दलहन अरहर, मूंग, चना, मसूर के साथ तेलहन को इस बारिश से काफी नुकसान हुआ। आम व लीची की फसल के लिए भी बारिश से मंजर खराब होने और उसमें कीड़े लगने का खतरा है। इधर तापमान गिरने से लोग फिर से ठंड महसूस कर रहे हैं।
जलजमाव से परेशानी
बेमौसम बारिश से शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। खासकर निचले इलाके में जलजमाव की समस्या से लोग ज्यादा ही परेशान हैं। गली मुहल्लों में जलनिकासी का साधन नहीं होने के कारण लोगों के घरों का पानी सड़कों पर जमा हो गया है, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।
बारिश के साथ तेज हवा की वजह से गिरी गेहूं की फसल।
परेशानी: 12 घंटे तक गुल हो गई बिजली
बीते शुक्रवार की देर शाम बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति चरमरा गई और लगातार 12 घंटे तक बिजली बाधित रही। शनिवार को खगड़िया शहर में सुबह 10 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल तो हुई, लेकिन बार-बार कटती रही। शनिवार को दिन भर दो से तीन घंटे ही बिजली की सुविधा मिल पाई। गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में भी बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शुक्रवार देर रात से ही बिजली गुल हुई तो शनिवार देर शाम तक स्थिति खराब ही रही। बताया जाता है कि जगह-जगह बिजली के तार पर पेड़ की टहनी गिरने से बिजली सेवा को बहाल करने में विभागीय अधिकारियों का पसीना छूट गया। बिजली नहीं रहने से लोगों की आम जनजीवन प्रभावित हुई। लोगों के घरों में पानी की समस्या हो गई।
हेल्थ एक्सपर्ट: खांसी-जु काम से परेशानी पर गर्म पानी से करें गलगला
बेमौसम बारिश से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। श्यामलाल चंद्रशेखर नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. एस विवेकानंद बताते हैं कि बारिश में भींगने से सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं ज्यादातर लोगों को परेशान करेगी। इसके अलावे कई प्रकार के इंफेक्शन्स भी हैं जिनका खतरा बना रहता है। गर्म पानी से गलगला करने से इन सब से बचा जा सकता है। लोगों को गर्मी में रहने की आदत हो गई थी, जिस कारण उनके शरीर पर गर्म कपड़े नहीं थे। खासकर वृद्धों पर इस ठंड का ज्यादा असर होगा क्योंकि उनके शरीर का तापमान अलग रहता है। सुबह मॉर्निंग वॉक में निकलने से पहले उन्हें ठंड से बचने का उपाय भी कर लेना चाहिए। शाम में तापमान कुछ रह रहा है लेकिन रात के 2 बजे के बाद ठंड बढ़ जा रही है। ऐसे में वृद्धों को परहेज नहीं करने पर पैरालाइसिस का खतरा बढ़ जाता है।
बारिश से फसल तबाह: तेलहन, दलहन के साथ आम व लीची को हानि, अगात गेहूं को नुकसान तो पिछात को फायदा
प्रखंड पूर्वानुमान हुई बारिश
अलौली 2.3 मिमी 14.2 मिमी
खगड़िया 3.1 मिमी 20.8 मिमी
मानसी 3.3 मिमी 18.2 मिमी
चौथम 3.6 मिमी 9.2 मिमी
बेलदौर 3.8 मिमी 10.4 मिमी
गोगरी 3.9 मिमी 16.4 मिमी
परबत्ता 3.9 मिमी 11.2 मिमी
डिग्री जिले का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया
बारिश के कारण स्टेशन रोड में लगा पानी।