पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Maheshkhunt News 38 Detained Passengers And 24 Illegal Vendors Caught In Checking

चेकिंग में 38 बेटिकट यात्री व 24 अवैध वेंडर धराए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महेशखूंट | पूर्व मध्य रेलवे के महेशखूंट स्टेशन में शुक्रवार को रेलवे के न्यायिक दंडाधिकारी तेज कुमार प्रसाद की उपस्थिति में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें नवगछिया और खगड़िया के टीटी एवं जीआरपी व रेल पुलिस की टीम शामिल हुई। इस बावत जीआरपी थानाध्यक्ष शिवशंकर साह ने बताया कि शुक्रवार को स्टेशन में कई ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत बिना टिकट के यात्रा करने के जुर्म में 38 लोगों को पकड़ा गया। जबकि रेलवे एक्ट के तहत जांच के क्रम में 24 अवैध वेंडरों को पकड़ा गया।
खबरें और भी हैं...