पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘रेफर करने वाला अस्पताल बनकर रह गया है गोगरी का रेफरल अस्पताल’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महंगाई व अस्पताल की कुव्यवस्था के कारण जीना हुआ मुहाल : रवींद्र

गोगरी अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग में कुव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया। धरना-प्रर्दशन का नेतृत्व कांग्रेस के गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र कुमार चौरसिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि बिहार सरकार के गलत रवैया के कारण लोग अनेक प्रकार की समस्या झेल रहे हैं। एक तो मंहगाई की है, दूसरी तरफ अस्पताल की कुव्यवस्था के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अस्पताल में डाक्टर एवं नर्स के कमी होने के कारण सही से इलाज नहीं हो पा रहा है। छोटी घटना में भी रेफर कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रेफरल अस्पताल गोगरी का 11 मार्च को निरीक्षण किया था, जिसमें कई अनियमितता सामने आई थी। अस्पताल में अभी भी कई समस्याएं हैं, जिससे मरीज को कठिनाई उठानी पड़ रही है। अस्पताल में एक्सरे, जांच की व्यवस्था, मरीज के परिजनों के लिए ठहरने की व्यवस्था का अभाव है। चिकित्सकों की भी कमी है। फिर भी बिहार सरकार विकास का दावा कर रही है। इस धरना प्रदर्शन से सरकार अवश्य जागेगी। इस मौके पर केडीएस कालेज के पूर्व प्राचार्य केशव प्रसाद यादव ने कहा कि रेफरल अस्पताल का नाम बदल कर रेफर अस्पताल कर देना चाहिए क्योंकि जो भी रोगी यहां इलाज के लिए आते हैं उसे रेफर कर दिया जाता है। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार मिश्रा, महासचिव उपेंद्र यादव,विनोद जायसवाल,अनिल दास,केडीएस कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक केशव प्र यादव सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...