पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खगड़िया | गोगरी थाना क्षेत्र के गौछारी के समीप गोपालपुर गांव में जगदीश पंडित के 45 वर्षीय पुत्र सुबोध पंडित की संदिग्ध मौत हो गई। अचानक मौत होने के बाद परिजनों ने गोगरी पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद शुक्रवार को मृतक के घर पंहुचे गोगरी थाने के दारोगा बीरबल राय ने शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव का परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि सुबोध पंडित की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। वहीं मृतक के परिजन मामले में कुछ भी साफ-साफ नहीं बता रहे हैं।
खबरें और भी हैं...