भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच 6 राउंड गोलीबारी
कंजरी के तिवारी टोला में रविवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में आधे दर्जन से अधिक राउंड हवाई फायरिंग किए जाने से गांव दहशत व्याप्त है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बांके सिंह बासा से पश्चिम तिवारी टोल समीप कंजरी गांव निवासी जयनंदन यादव खेत में मजदूर से मकई लगवा रहे थे। जिसमें द्वितीय पक्ष के तिवारी टोल निवासी रामचंद्र सिंह व सकलदेव सिंह विरोध करते हुए मजदूर से कार्य रोकने को कहने लगा। नहीं मानने पर दोनों पक्ष की ओर से लगभग 1 दर्जन से अधिक हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दिया गया। जयनंदन यादव द्वारा बीते वर्ष उक्त जमीन की खरीदारी किए जाने की जानकारी मिली है। जिसमें पूर्व से द्वितीय पक्ष द्वारा बिक्री की जमीन को जमींदार से मन ठेका पर लेकर खेतीबारी किया जा रहा था। जमीन की खरीदारी के बाद रैयत जयनंदन यादव द्वितीय पक्ष से खेत छोड़ने को कहा था लेकिन द्वितीय पक्ष द्वारा नहीं मानने पर ग्रामीण स्तर पर पंचायत की गई थी। जिसमें लगे हुए मक्के की फसल काटकर खेत छोड़ देने की बात कहा था। लेकिन दोबारा द्वितीय पक्ष द्वारा उक्त खेत पर फसल लगा दिया था, जिसका विरोध करते हुए रैयत ने बीते शुक्रवार को ट्रैक्टर से लगी फसल को जोत दिया था। वहीं रविवार को रैयत मजदूर द्वारा खेत में मकई लगवाया जा रहा था, जिसके विरोध में दोनों पक्ष द्वारा दर्जनों लोगों ने हवाई फायरिंग करने लगे। बहरहाल गोलीबारी के इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
हिंसा