बेलदौर | शनिवार को बेलदौर थाना में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में 7 मामले भूमि विवाद से संबंधित आए। इन मामलों में सुनवाई पूरी कर दूसरे पक्ष को नोटिस निर्गत कर अगले शनिवार को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। मौके पर सीअो अमित कुमार थाना अध्यक्ष राजीव कुमार लाल उपस्थित थे।