पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beldaur News 797 Liters Of Foreign Liquor And 3 Kg 800 Grams Hemp Recovered

797 लीटर विदेशी शराब व 3 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेलदौर| होली में शराब खपाने की नीयत से भारी मात्रा में शराब जमा करने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने बीते 8 मार्च की दोपहर बारुण गांव में छापेमारी की। इस दौरान 797.22 लीटर अंग्रेजी शराब और 3 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। छापेमारी के दौरान गृहस्वामी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी प|ी शोभा देवी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक इतमादि पंचायत के बारुण गांव निवासी इंदल सिंह द्वारा होली पर्व में शराब खपाने की नीयत से घर के अंदर बने तहखाने में भारी मात्रा में शराब इकट्ठा करने की जानकारी मिली। इस पर थानाध्यक्ष राजीव लाल, एसआई कौशल मिश्र, प्रशांत कुमार ने पुलिस बल के छापेमारी की। पुलिस को आते देख कारोबारी इंदल सिंह मौके से फरार हो गया। जबकि घर की गहन तलाशी के बाद घर के अंदर बने तहखाने में अलग-अलग किस्म की अंग्रेजी शराब का कार्टून मिला।
खबरें और भी हैं...