नशे में नाबालिग को छेड़ा परिजनों को बुरी तरह पीटा
थाना क्षेत्र अंतर्गत बिचली टोला महेशखूंट में एक नाबालिग लड़की के साथ बीते मंगलवार की रात तकरीबन 10 युवकों ने नशे की हालत में घर पर जाकर छेड़छाड़ की। परिजनों द्वारा विरोध किए जाने पर नाबालिग लड़की के पिता को बुरी तरह से पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। घटना की सूचना पर महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने अपने दल-बल के साथ पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं घायल का इलाज स्थानीय डॉक्टर के यहां कराया गया। मामले में लड़की के पिता ने थाने में आवेदन देकर रघुनंदन महतो के पुत्र गुलशन कुमार, महेश महतो के पुत्र प्रीतम कुमार, सूरज कुमार, चानो महतो के नाती पिंटू कुमार, राहुल कुमार के अलावे पांच अन्य को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।