पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेघौना में आज से होगा तीन दिवसीय सत्संग का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलौली प्रखंड अंतर्गत मेघौना के खेल मैदान में रविवार से असंग देव महाराज का तीन दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। बताया जाता है कि कोरोना वायरस को लेकर पूर्व से घोषित कार्यक्रम को रद्द करने की बात की जा रही थी। इसे लेकर शनिवार को पंचायत के ग्रामीणों व प्रतिनिधियों ने बैठक कर विचार-विमर्श के बाद तीन दिवसीय सत्संग का आयोजन करने का फैसला लिया।

व्यवस्थापकों ने बताया कि सत्संग को लेकर दूर-दराज से काफी संख्या में श्रद्धालु आए हुए हैं। उनके लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। कमेटी के लोगों ने बताया कि करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है तथा काफी खर्च भी हुआ है।

ऐसे में इस कार्यक्रम को रोकना संभव नहीं है। मौके पर पूर्व मुखिया जगदीशचंद्र बसु, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार यादव भोपाली, सुखद सत्संग कमेटी के अध्यक्ष नारायण पोद्दार, सचिव जयनंदन सिंह, कोषाध्यक्ष शंभू रजक, हरिनंदन पासवान, उप मुखिया संजीत रजक, सुरेंद्र पासवान, विपिन कुमार, सुदिल कुमार, नीतीश कुमार, दिनेश यादव आदि सहित सैकड़ों लोग बैठक में मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...