अभाविप ने बनाया रंगों के त्योहार को यादगार
अलौली | रंगों का त्यौहार होली पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने रंगविरंगे रंग और गुलाल से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ व्यस्त रहे। सुबह 10 बजे के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अलौली के कार्यकर्ता के साथ साथ नगर के आमजन भी गोरी गीली मिट्टी याने कीचड़ से हर सामने से गुजरने वाले को सराबोर कर दिया। वहीं बुजुर्ग ने भी अपने पुराने होली के मज़े को याद किए। होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे की धून पर लोगों का जो थिरकना शुरू हुआ वह दोपहर तक पूरे हरिपुर बाजार में होली के जोगीरा, गीत बजाते नजर आए । सड़क पर अभाविप के कार्यकर्ता सहित नगर मंत्री-अनिमेश आनंद, कार्यालय मंत्री-आदित्य शाह, नगर सहमंत्री रजनीश सिंह, जिला प्रवक्ता- अंशु झा, एसएफएस प्रमुख कुणाल साह, खेल प्रमुख सचिन कुमार, नगर कार्यकारिणी सदस्य- बमबम सिंह, कोषाध्यक्ष अभिजित कुमार, दुली, पिंटू, रही, बिरजू कुमार, गौरव कुमार, गोविंद, राज, राहुल, आदि कार्यकर्ता सहित टोली तरह तरह के गुलाल, लाल गुलाबी हरा पीला आदि गुलाल ले के चल पड़ी थी।