एक शराबी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
खगड़िया | नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव से नशे की हालत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। कागजी कार्रवाई करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति मथुरापुर निवासी बालेश्वर झा का पुत्र निरंजन झा है। जो नशे की हालत में गांव में हंगामा करता पकड़ा गया। जांच और कागजी कार्रवाई करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।