पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chautham News An Investigation Into The Rigging Of The Plan Is Hanging In The Balance

अधर में लटका है योजना में हुए धांधली की जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तेलौंछ पंचायत में सात निश्चय योजनाओं में बरती गई अनियमितता में आमजनों की शिकायत की अधिकारिक जांच अधर में अटकी हुई है। पूर्व मुखिया राजीव सिन्हा सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना में बरती गई अनियमितता की सघन जांच कराने की मांग डीपीआरओ को आवेदन देकर किया है। तेलौंछ में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं से बने गली नाली कार्य में बड़े पैमाने पर ग्रामीण विकास विभाग के गाइडलाइन की अनदेखी की गई है। बीते 29 फरवरी को जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने अधिकारिक जांच की तिथि की सूचना कार्यालय स्तर को दी गई थी। लेकिन जिला से जांच अधिकारियों की टीम नहीं पहुंच सकी। पंचायत के पूर्व मुखिया ने डीपीआरओ को आवेदन देकर बताया है कि पहाड़ चक गांव के वार्ड नंबर एक में योजना संख्या 1 से आरईओ रोड से शशिधर सिंह के घर तक सड़क निर्माण में वार्ड कार्यान्वयन समिति के द्वारा घोर अनियमितता बरती गई है और सड़क निर्माण में प्राक्कलन की अनदेखी की गई है। वहीं कार्यों की गुणवत्ता पर वार्ड की जनता द्वारा सवाल खड़ा किया गया है। यदि अधिकारियों की जांच टीम द्वारा विकास योजना की निष्पक्ष जांच हुई तो बरती गई अनियमितता खुल कर सामने आ जाएगी। उन्होंने बताया कि विकास के नाम पर योजना की राशि की हुईं बंदर बांट किस कदर की गई है यह जांच में खुलकर सामने आ जाएगी।

खबरें और भी हैं...