- Hindi News
- National
- Chautham News Angry Workers Will Encircle The Ddc And District Mnrega Office Due To The Investigation Officer39s Attitude
जांच अधिकारी के रवैये से खफा मजदूर करेंगेे डीडीसी और जिला मनरेगा कार्यालय का घेराव
प्रखंड के तेलौंछ पंचायत में एक दशक पूर्व मनरेगा योजना से बनी दो सड़कों की मजदूरी का आज तक भुगतान नहीं हुआ है। गुरुवार को इसकी जांच को आए अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध मजदूरों ने डीडीसी व मनरेगा कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया है। मजदर एक दशक से भुगतान के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने मानवाधिकार आयोग का दरवाजा भी खटखटाया।
मानवाधिकार ने जब जिला मनरेगा कार्यालय से पूछताछ की तब जाकर डीडीसी ने जिले के वरीय उपसमाहर्ता चंदन कुमार, मनरेगा के कार्यपालक अभियंता, जेई की टीम गठित कर जांच का आदेश दिया। गुरुवार को जांच टीम ने योजना की स्थलीय जांच की। लेकिन योजना के कार्यान्वयन को लेकर गठित अनुश्रवण समिति व मजदूरों के मेट से पूछताछ नहीं की। इससे मजदूरों में रोष है। अनुश्रवण समिति के सुबोध पासवान, बच्ची पासवान, हीरा पासवान, कपिलदेव ठाकुर, रामखेलावन पासवान व मजदूरी से वंचित सीता देवी, मंजू देवी, सावित्री देवी, सुमित्रा देवी आदि दर्जनों मजदूरों ने इस पक्षपाती जांच पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा पक्षपाती जांच रिपोर्ट के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। बताते चलें कि इन योजनाओं में काम करने वाले दर्जनों मजदूरों की मौत हो चुकी है।