जिला संतमत सत्संग का वार्षिक अधिवेशन 24 से
खगड़िया | सदर प्रखंड के रहिमा गांव में दो दिवसीय जिला संतमत सत्संग का 38वां वार्षिक अधिवेशन 24 एवं 25 मार्च मंगलवार व बुधवार को आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर संत महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज के शिष्य महर्षि शाही स्वामीजी महाराज के विशेष कृपापात्र प्रधान आचार्य स्वामी चतुरानंद महाराज, आचार्य स्वामी वेदानंद महाराज, आचार्य स्वामी योगानंद महाराज और साधु-संतों व विद्वानों का प्रवचन होगा। आयोजक मंडल ने श्रद्धालुओं से सत्संग ज्ञानयज्ञ में पहुंच कर लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से और अपराह्न 2 बजे से भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती, सद्ग्रंथपाठ व प्रवचन किया जाएगा।