हथियार दिखाकर रैंचा की फसल लूटी
खगड़िया | गंगौर थाना क्षेत्र के रमुनियां गांव निवासी रामदेव साह के पुत्र पुरुषोत्तम साह ने बहादुरपुर ओपी को आवेदन देकर शिकायत की है कि कुछ लोगों ने हथियार के बल पर रैंचा की फसल लूट ली। पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 12 मार्च को समय करीब 11 बजे दिन में विरोधियों ने मेरे साथ मारपीट करते हुए मेरे खेत में लगी रैंचा की फसल को काट लिया। मना करने पर हथियार तान कर फसल लेकर चले गए। फसल का कीमत करीब 45 हजार बताई गई है।