पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gogari News As Soon As The Dead Body Of Crpf Jawan Arrived There Was Chaos In Shishwa Village

सीआरपीएफ जवान का शव पहुंचते ही शिशवा गांव में मचा कोहराम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड के लातेहार में पदस्थापित सीआरपीएफ जवान शिशवा निवासी नवीन कुमार की रविवार को नवगछिया के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सीआरपीएफ के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की सूचना के बाद उसकी प|ी ब्यूटी कुमारी बेसुध हो गई है।

मां ननकी देवी भी अपने इकलौते बेटे के शोक में पागल सी हो गई है। जब सीआरपीएफ के जवान का शव उसके गांव शिशवा लाया गया तो पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक के शव को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सीआरपीएफ के जवान नवीन कुमार के पिता पुलिस यादव पागल की तरह लोगों से कह रहे थे कि अब काैन उसका सहारा बनेगा।

नवीन कुमार ने 21 मार्च 2017 को सीआरपीएफ के मोकामा सेंटर में योगदान किया था और वर्तमान में झारखंड के लातेहार में कार्यरत था। वे अपने पीछे 5 वर्षीय पुत्री रचना कुमारी, तीन वर्षीय पुत्री ऋचा कुमारी और चार महीने का पुत्र युग कुमार छोड़ गया है। सीआरपीएफ के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीआरपीएफ के जवान के शव के पास रोते-बिलखते परिजन।
खबरें और भी हैं...