पोषण पखवाड़े के तहत जागरूकता शिविर का आयोजित
महेशखूंट | थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकटिया पंचायत के सामुदायिक भवन रामचंद्रपुर में पोषण पखवाड़ा के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत की मुखिया सुलेखा देवी ने की। इस अवसर पर मुखिया सुलेखा देवी ने कुपोषण का पुतला दहन भी किया। मौके पर गर्भवती महिलाओं, शिशुओं और उनके परिवार के लोगों को आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका मीनाक्षी कुमारी ने पोषण की जानकादी दी। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार, पंचायत के वार्ड सदस्य के अलावा सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।