पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भिखारी घाट- मेघौना पथ पर बीएसएफ जवान से लूटपाट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलौली थाना क्षेत्र के भिखारी घाट मेघौना रोड पर गुरुवार की संध्या लुटेरों ने बाइक सवार एक बीएसएफ के जवान के साथ हथियार के बल पर लूटपाट की। पीड़ित जवान के परिजनों ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया, जिसमें एक अपराधी की पहचान भी बताई गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित जवान अलौली थाना क्षेत्र के सनोखर पिड़राही निवासी तेजनारायण यादव के पुत्र मनीष कुमार हैं। वे वर्तमान में श्रीनगर में तैनात हैं और छुट्‌टी पर घर आए हैं। पीड़ित जवान ने बताया कि गुरुवार की संध्या गढ़बन्नी स्थित अपने ननिहाल से वापस घर लौट रहे थे। भिखारी घाट से मैघोना पथ स्थित दुबियाही जाने वाली सड़क के पास कुछ लुटेरों ने हथियार दिखाकर बाइक रोक ली। मेरे साथ चाचा भी बाइक पर बैठे थे। लुटेरों ने पर्स, आईकार्ड, एटीएम, पैन कार्ड, मोबाइल, सोने की चैन, अंगूठी व तीन हजार रुपए नकद लूट लिए। जवान ने बताया कि लूट में शामिल एक लुटेरे को मैंने पहचान लिया तथा पुलिस को इसकी जानकारी भी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

थानाध्यक्ष ने पहले किया इंकार फिर कही कार्रवाई करने की बात

मामले में अलौली थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास से बात की गई तो उन्होंने पहले इस तरह का कोई आवेदन प्राप्त नहीं होने की बात कही। जब उनसे कहा गया कि पीड़ित मेरे साथ हैं तो फिर उन्होंने आवेदन देखने तथा कार्रवाई की बात कही।

पीड़ित जवान मनीष कुमार।
खबरें और भी हैं...