पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेलगाम टैंकलॉरी ने बाइक में मारी टक्कर, सीआरपीएफ जवान की हुई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनएच-31 पर महदतपुर गांव के पास रविवार को बेलगाम टैंकलॉरी ने सीआरपीएफ की बाइक में धक्का मार दिया, इस हादसे में 24 वर्षीय सीआरपीएफ नवीन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जो एक सप्ताह पूर्व ही होली की छुट्टी पर अपने घर आए थे। वह खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के बासेदपुर वार्ड नंबर 9 निवासी पुलिस यादव के बेटा थे। दुर्घटना उस समय हुई, जब वह बाइक से अपने घर से भागलपुर की ओर जा रहे थे। टोल प्लाजा से आगे निकलने पर सामने से बेलगाम आ रही एक टैंकलौरी ट्रक ने धक्का मार दिया। बाइक पर पीछे बैठे मनीष कुमार पिता छक्कों यादव को आंशिक चोट आई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को को सौंप दिया। बताया जाता है कि वह रविवार की सुबह 7 बजे अपने घर से भागलपुर के लिए निकले थे। 11 बजे के आसपास वह नवगछिया टोल प्लाजा को पार कर रहे थे कि सामने से आ रही टैंकलॉरी ने धक्का मार दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

इकलौते बेटे की मौत पर रो-रोकर बेहाल थे पिता

जवान नवीन के पिता पुलिस यादव अपने इकलौता बेटे की मौत पर और प|ी मंजू देवी और मां ननकी देवी फूट-फूटकर रो रहे थे। उनका हाल बेहाल था। दुर्घटना की सूचना पर वह अपने भाई अशोक यादव, छठ्ठू यादव सहित परिजन और अन्य ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में बेटे के शव को देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे। सभी को रोना-बिलखना देख वहां मौजूद हर लोगों की आंखें नम हो गईं। जवान की बहने हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। जवान वैवाहिक थे। नवीन को भी दो पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री लक्ष्मी कुमारी व रिचा कुमारी व पुत्र का नाम युवराज कुमार है। प|ी और मां बार-बार बेहोश हों रही थीं, जिन्हें होश में लाया जा रहा था, पर वे फिर उसी अवस्था में चली जाती थीं।

झारखंड के बटालियन-214 के जवान थे नवीन

सीआरपीएफ जवान के चाचा अशोक यादव ने बताया कि नवीन झारखंड के बटालियन-214 के जवने थे। एक सप्ताह पूर्व ही वह छुट्टी पर होली का त्योहार मनाने घर आए थे। वर्ष 2017 में सीआरपीएफ की नौकरी ज्वाइन की थी। पहल पोस्टिंग मोकामा में हुई थी।

भागलपुर के नवगछिया में एनएच-31 पर हुआ हादसा, गोगरी के बासेदपुर के रहने वाले थे सीआरपीएफ जवान, एक सप्ताह पूर्व छुट्टी पर आया था

जवान नवीन फाइल फोटो

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में सीआरपीएफ जवान के रोते बिलखते पिता।
खबरें और भी हैं...