पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी किए गए सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी खगड़िया ग्रामीण मंडल की बैठक खगड़िया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार साह की अध्यक्षता में उनके पूर्वी हरदासचक आवास पर संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी और नव मनोनीत मंडल के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र सम्मानित किया गया।
मंडल कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी
के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद विधिवत वंदे मातरम के गायन के बाद बैठक की शुरुआत हुई। बैठक में सेक्टर प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, सह प्रमुख एवं बूथ पर सप्तऋषि की कमेटी
बनाई गई।

खबरें और भी हैं...