भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पीएचईडी मंत्री का स्वागत
गोगरी | गौछारी पेट्रोल पंप के निकट पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा के आने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर है। इस बार के विधानसभा चुनाव में एनडीए फिर से सरकार बनाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, गोगरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, भाजपा नेता राजेंद्र मंडल, सुखदेव मुनि, निरंजन कांशरी, मुन्ना कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।