पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घास काटने को ले भाई-बहन व पिता को किया घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलौली | अलौली प्रखंड अंतर्गत चेरा खेड़ा पंचायत के दक्षिणी बोहरबा गांव में घास काटने को लेकर शुक्रवार को हुए विवाद में आरोपियों ने स्थानीय मगनू मुखिया तथा उनके पुत्र व पुत्री को पीट पीटकर घायल कर दिया। आवेदक मगनू मुखिया ने बताया कि मेरी बेटी सबीना कुमारी अपने खेत से घास काटकर घर आई थी। इसी बीच हमारे गांव के ही कमल मुखिया मेरे घर आकर मेरी बेटी के साथ मारपीट करने लगे। जिससे मेरी बेटी लहुलुहान होकर तथा बेसुध होकर गिर गई। जब हमलोग बीच बचाव और कारण पूछने लगे तो बिना बताए हम लोगों के ऊपर भी हथियार से वार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि झूठा आरोप लगाकर घर में घुसकर हथियार के बल पर पूरे परिवार को पीटकर घायल कर दिया।
खबरें और भी हैं...