पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

31 नामजद व 400 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोगरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर में शनिवार को जमीन कब्जा और सड़क जाम करने के मामले में 31 ग्रामीणों और 400 अज्ञात लोगों पर गोगरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। गोगरी अंचलाधिकारी कुमार रविंद्रनाथ के लिखित आवेदन पर गोगरी पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। सभी पर आरोप है कि विवादित जमीन पर असामाजिक तत्वों की मदद से कुछ लोग जमीन कब्जा करने पहुंचे थे। इसके विरोध में ग्रामीणों द्वारा फतेहपुर में महेशखूंट अगुवानी पथ को जाम कर दिया गया था। जमीन कब्जा करने की सूचना मिलने पर जब पुलिस व प्रशासन पहुंचा तो प्रशासन के साथ कब्जा करने वाले लोगों ने बदसलूकी करने का प्रयास किया। वहीं सड़क जाम करने वाले लोगों ने भी प्रशासन को अनावश्यक परेशान किया और सड़क जाम किया। इस मामले में असामाजिक तत्व को जमीन कब्जा करने के लिए ले जाने वाले जमालपुर बाजार के व्यवसायी राजू नारनोलिया को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

खबरें और भी हैं...