पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chautham News Case Filed Against Chautham Police Station In Cjm Court In Poxo Act

चौथम थानाध्यक्ष के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में पोक्सो एक्ट में वाद दायर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक हफ्ता पूर्व पिपरा बाजार में हुई मारपीट को लेकर छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष नीलेश कुमार सहित पुलिस दल को घर में तालाबंदी कर बंधक बनाने के मामले में थानाध्यक्ष द्वारा दर्ज किए गए मामले के विरोध में दूसरे पक्ष ने थानाध्यक्ष के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। वादी पक्ष की एक महिला ने सीजेएम कोर्ट में दर्ज मामले में थानाध्यक्ष नीलेश कुमार सहित पांच अन्य जवानों को पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं का आरोपी बनाया है। वादी का आरोप है कि मेरे पति या पुत्र के खिलाफ बगैर प्राथमिक दर्ज किए और बगैर वारंट के बुरी नीयत से घर में घुसकर थानाध्यक्ष छेड़छाड़ करने लगे। मेरी नाबालिग पुत्री के साथ भी छेड़छाड़ की। महिला ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने मेरे साथ बलात्कार का भी प्रयास किया। मेरी बेटी एवं मेरे चिल्लाने पर पड़ोस के लोगों ने मेन गेट पर तालाबंद कर दिया था।

महिला ने आरोप लगाया है कि घटना के पूर्व खाना खाकर सभी सोने जा रहे थे। इसी समय थानाध्यक्ष लाठी-डंडे, राइफल, पिस्टल से लैस काफिले के साथ घर में घुसकर गंदी हरकत करने लगे थे। बताते चलें कि बीते महाशिवरात्रि पर डीजे बजाने को लेकर जमुआ गांव के युवक ने पिपरा के ठीठर सिंह के पुत्र की पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए ठीठर सिंह के पुत्र एवं उसके साथियों ने सब्जी खरीदने आये जमुआ के युवक की पिटाई की थी। इसके बाद जमुआ के दर्जनों युवक ठीठर सिंह के घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे। सूचना पर थानाध्यक्ष नीलेश कुमार मौके पर पहुंचकर ठीठर सिंह के घर पर छापामारी करने लगे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने मेन गेट में ताला जड़ कर पुलिस दल को बंधक बना लिया था।

खबरें और भी हैं...