- Hindi News
- National
- Gogari News Checks Disappeared From Union Bank Administration Provided Money
यूनियमन बैंक से गायब हुआ चेक, प्रशासन ने दिलाई रकम
यूनियन बैक की जमालपुर शाखा में पांच माह पूर्व जमा किया गया 4 लाख रुपए का चेक गायब हो गया। बैंक द्वारा बार-बार टाल-मटोल करने के बाद जब ग्राहक ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण केंद्र में शिकायत की तब मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद खाताधारी के नाम दूसरा चेक जारी किया गया।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष गंगा नदी की बाढ़ में कटघरा दियारा निवासी लुलटेन पटेल की डूबने से मौत हो गई थी। उनकी प|ी अलोता देवी को प्रशासन ने अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में 4 लाख रुपए का चेक दिया गया था। अलोता देवी ने राशि हस्तांतरित करने के लिए की जमालपुर स्थित यूनियन बैंक की शाखा में जमा किया था। लेकिन 5 माह बीत जाने के बावजूद बैंक द्वारा खाते में राशि हस्तांतरित नहीं की गई। मामले में महिला ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण केंद्र में परिवाद दर्ज कराया। एसपीजीआरओ मो. शफीक की पहल पर महिला के नाम दोबारा चेक बनवाकर खाते में राशि भिजवाई गई।
एसपीजीआरओ ने बताया कि गत वर्ष 1 अक्टूबर को लुलटन पटेल की मौत होने के बाद गोगरी सीओ द्वारा 14 अक्टूबर को उनकी प|ी को चेक दिया गया था। महिला ने चेक यूनियन बैंक में जमा की थी लेकिन बैंक कर्मियों की लापरवाही से चेक बैंक से ही गायब हो गया था। महिला को बार-बार बैंक का चक्कर लगवाया जा रहा था। मामले में एसपीजीआरओ ने यूनियन बैंक की तरफ से चेक खोने को लेकर सहना दर्ज करवा दूसरा चेक उपलब्ध करवाया।
लाभुक को चेक सौंपते एसपीजीआरओ