आवास योजना में धांधली की शिकायत
खगड़िया | चाैथम प्रखंड के धुतौली पंचायत के लोगों ने चौथम बीडीओ को आवेदन देकर आवास सहायक सुधांशु के विरुद्ध पीएम आवास योजना में धांधली की शिकायत की है। बीडीओ को दिए आवेदन में ग्रामीण विनय कुमार, शिवम कुमार, रवीश आनंद आदि ने कहा है कि आवास सहायक रिश्वत लेकर उन लोगों को भी आवास योजना का लाभ दे रहे हैं जिन्हें पहले भी योजना का लाभ मिल चुका है। पक्का मकान वालोंे को भी आवास दिया जा रहा है, जिससे वास्तविक लाभुक वंचित हो रहे हैं।