- Hindi News
- National
- Parbatta News Congress Protest Against Shortage Of Doctors And Personnel In Chc
सीएचसी में डॉक्टरों और कर्मियों की कमी के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परबत्ता के परिसर में शुक्रवार को कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया। मौके पर पार्टी के नेता मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर राज्य के सभी प्रखंड स्तरीय अस्पतालों का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान अस्पताल में मिली कमियों को लेकर रिपोर्ट भेजी गई थी। उसके बाद कुव्यवस्था के खिलाफ धरना दिया गया है।
नेताओं ने अस्पताल में करोना वायरस की जांच, आयुष्मान भारत कार्डधारी के इलाज, पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों व कंपाउंडरों की तैनाती, सफाई व ऐंबुलेंस की व्यवस्था की मांग उठाई।
साथ ही अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त बेड, सिटी स्केन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, एमआरआई व पैथोलॉजी की सुविधा, नवजात शिशुओं की देखरेख, निःशुल्क दवा, आपातकालीन सेवा के साथ-साथ रोगियों के परिजनों के ठहरने की व्यवस्था करने की भी मांग की। धरने में पार्टी पर्यवेक्षक मनोज मिश्र, प्रमोद चौधरी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रभाकर यादव, प्रखंड सचिव मनीष कुमार, सत्येंद्र कुमार यादव, संजय झा, विवेकानंद यादव, जयप्रकाश खन्ना व अन्य शामिल थे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परबत्ता में धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता।