अगलगी से रूई मशीन जलकर हुआ राख
बेलदौर| मंगलवार शाम रूई मशीन घर में आग लग गई। घटना में दो रूई मशीन, मशाला घर समेत अन्य मशीन जलकर नष्ट हो गया। मामले में बेलदौर बाजार निवासी रमेश कुमार ने थाना में आवेदन देकर पुरानी विवाद में साजिश के तहत घर में लगाने की बात कही है। उन्होंने गांव के सुशील साह समेत तीन को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।