रंगदारी नहीं देने पर दंपती के साथ मारपीट, चलाई गोली
अलौली थाना क्षेत्र के रौन गांव में शनिवार को दोपहर दो बाइक पर सवार 6 लोगों के द्वारा एक परिवार से दो लाख की रंगदारी मांग की गई।
परिवार द्वारा इंकार करने पर दंपत्ति को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया गया। मामले की लिखित शिकायत ललिता देवी ने थाना में देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी तरफ बरूआ गांव निवासी ललित कुमार ने थाने में आवेदन देकर शिकायत किया है कि वह अपने गांव से खरीदारी के लिए रौन बाजार जा रहा था कि रास्ते में अपराधियों ने गोली चला कर दहशत पैदा कर लूट पाट करने के साथ उसकी साथ लूटपाट की। दोनों मामले में अलौली थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के साथ कार्रवाई की जा
रही है।