- Hindi News
- National
- Mansi News Court Camp In Two Police Stations More Than One Hundred People Filled Bond
दो थाने में कोर्ट कैंप, एक सौ से ज्यादा लोगों ने भरा बांड
सदर अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा होली पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए ररवने के लिए अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना द्वारा 1886 लोगो पर धारा 107 की कार्रवाई की गई है। जिसके तहत 501 लोगों से न्यायालय द्वारा बांड भरवाया गया है। शेष 1385 लोगो से बांड लेने की तैयारी जोड़ो पर है। इसी को लेकर रविवार को सदर अनुमंडल दंडाधिकारी धमेन्द्र कुमार एवं सदर एसडीपीओ आलोक रंजन के द्वारा मोरकाही थाना परिसर में तथा मानसी थाना परिसर में कोर्ट कैम्प का आयोजन किया गया। जहां एक सौ से ज्यादा लोगो से बॉण्ड लिया गया। वहीं मोरकाही थाना क्षेत्र के शेष 86 एवं मानसी थाना क्षेत्र के शेष 245 लोगों को बॉण्ड के लिए नोटिस जारी कर संबंधित तिथि को पहुंचने का निर्देश दिया गया है। 107 के तहत नगर थाना क्षेत्र के 91 लोगों पर कार्रवाई की गई है। जिसमें 32 लोगो से बॉण्ड लिया गया है। वहीं चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में 99 लोगो के विरूद्ध 12 लोगो से बांड लिया गया। मुफ्फसिल थाना में 173 के विरूद्ध 66 लोगों से ने बांड भरा। जबकि अलौली थाना क्षेत्र के 556 लोगों के विरूद्ध 107 की कार्रवाई की गई जिसमें 112 लोगो से बॉण्ड लिया गया। वही गंगौर थाना क्षेत्र के 238 लोगो के विरूद्ध 107 की कार्रवाई की गई। लेकिन एक लोगों ने भी बांड नहीं भरा है। वहीं चौथम थाना क्षेत्र में 167 लोगो के विरूद्ध 107 की कार्रवाई करते हुए 48 लोगों से बांड लिया गया। वहीं मोरकाही थाना में 266 लोगों के विरूद्ध 107 की कार्रवाई के वाद 180 लोगो से बांड लिया गया। रविवार को मानसी थाना परिसर में कोर्ट कैम्प के माध्यम से एक सौ से ज्यादा लोगो से ने बांड भरा।
कोर्ट कैंप में मौजूद सदर एसडीओ व एसडीपीओ।