- Hindi News
- National
- Gogari News Dairy Producer Cooperation Committee Distributed Bonus Amount Among 283 Farmers
283 किसानों के बीच दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति ने बांटी बोनस राशि
गोगरी प्रखंड के गौछारी स्थित गौछारी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के प्रांगण में शुक्रवार को 283 किसानों के बीच बोनस का वितरण किया गया। किसानों के बीच बोनस का वितरण समारोह आयोजित कर किया गया। बोनस वितरण समारोह का उद्घाटन उप समाहर्ता सह जिला लोक निवारण पदाधिकारी खगड़िया भूपेंद्र प्रसाद यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर क्षेत्र प्रभारी उमेश प्रसाद, आरके सिंह, मुखिया सुजीत कुमार सुमन, सरपंच महेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह उप समाहर्ता भूपेंद्र प्रसाद यादव ने किसानों का हौसला अफजाई करते कहा कि खगड़िया के पशुपालक दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने किसानों का हौसला बढ़ाते हुए आगे भी दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में और भी बेहतर कर अपनी आमदनी बढ़ाने की अपील किसानों से की। बोनस वितरण समारोह में किसानों के बीच 400 मिल्कपोट, 400 चादर 51 साडी, 51 धोती, 100 घड़ी, 400 टॉर्च एवं 381 किसानों के बीच नगद राशि भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहित आर्यन के द्वारा किया गया। इस मौके पर क्षेत्र प्रभारी उमेश प्रसाद,आरके सिंह, मुखिया सुजीत कुमार सुमन, सरपंच महेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच परमानंद प्रसाद, धर्मनाथ चौरसिया, चमकलाल चौरसिया, पप्पू चौरसिया, अनिल मंडल, सुरेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे।