पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेन से कटकर विक्षिप्त युवक की हुई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महेशखूंट | पूर्व मध्य रेलवे की बरौनी-कटिहार रेलखंड पर मानसी और महेशखूंट स्टेशनों के बीच काजीचक ढाला सनोखर के पास गुरुवार की रात एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटी झिकटिया निवासी बालेश्वर राम के 32 वर्षीय पुत्र अनिल राम के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शव को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना जीआरपी महेशखूंट को दी। इसके बाद घटनास्थल जीआरपी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आने के कारण स्थानीय थाना को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक विक्षिप्त था। इधर महेशखूंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।
खबरें और भी हैं...