- Hindi News
- National
- Maheshkhunt News Demonstration Will Be Held At Maheshkunt Station On 17th
17 को महेशखूंट स्टेशन पर होगा धरना-प्रदर्शन
खगड़िया | रेल सुविधा की मांगों को लेकर 17 मार्च को महेशखूंट स्टेशन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व सभा का आयोजन किया जाएगा। पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के केन्द्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने बताया कि महेशखूंट स्टेशन के समीप की 9 लाख की आबादी के लिए मुख्य स्टेशन महेशखूंट है। वहीं खगड़िया जिला सहित सहरसा, सुपौल, मधेपुरा के लाखों लोग महेशखूंट स्टेशन का उपयोग करते हैं। लेकिन वहां यात्री सुविधा नदारद है। इसके लिए 12 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम किया जाएगा।