गोपालपुर में भागवत कथा में जुट रहे श्रद्धालु
गोगरी | गोगरी प्रखंड अन्तर्गत उत्तरी जमालपुर पंचायत के भगवती स्थान गोपालपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। सात दिवसीय कथा के दूसरे दिन का उद्घाटन गोगरी प्रखंड के पूर्व आवास पर्यवेक्षक सह वर्तमान दक्षिणी जमालपुर के आवास सहायक ताहिर हसन व सामाजिक कार्यकर्ता अमित चौरसिया के द्वारा किया गया। उद्घाटन के मौके पर अतिथियों ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मानव जीवन सफल होता है और मन की विकृति दूर हो जाती है। कथा को सुनने मात्र से मन को संतुष्टि मिलती है तथा ज्ञान का सागर और बढ़ते चला जाता है।सभी को कथा का श्रवण करना चाहिए।बताते चलें कि भागवत कथा का आयोजन 12 मार्च से 18 मार्च तक होगी। यह कथावाचक भागलपुर से आये आचार्य रामानंद हैं। इस अवसर पर शिवशंकर गुप्ता, विनय चौरसिया, शिवजी शर्मा, नितेश चौरसिया, शंकर शर्मा, हरिश्चंद्र चौरसिया, मुकेश दास सहित कई भक्त भगवत कथा में सक्रिय दिखे।