- Hindi News
- National
- Gogari News Dharna Continued On 29th Day Against Caa At Janta Maidan In Mushkipur
मुश्कीपुर के जनता मैदान में सीएए के खिलाफ 29वें दिन भी जारी रहा धरना
गोगरी प्रखंड क्षेत्र के मुश्कीपुर स्थित जनता मैदान में “संविधान बचाओ देश बचाओ’ अभियान के बैनर तले गुरुवार को 29वें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरना में इलाके के लोग काफी संख्या में शामिल हो रहे हैं। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक मो. नईम अख्तर ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए सीएए कानून के विरोध में नारेबाजी करते हुए कानून को वापस लेने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए सोशल एक्टिविस्ट जबीन शम्स निजामी ने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी देश में नहीं चलेगा। इस धरना के माध्यम से सरकार तक पैगाम जाएगा कि एनआरसी, सीएए व एनपीआर के मुद्दे पर हम खिलाफ हैं। यह प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा और सभी लोग डटे रहेंगे। धरना कार्यक्रम को पटना विश्वविद्यालय के शोधकर्ता राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। अपने संबोधन में जयंत जिज्ञासु ने कहा कि अपने ही देश में नागरिक होने का प्रमाण पत्र मांगना शर्म की बात है। मौके पर पूर्व विधायक नईम अख्तर, नवीन कुमार, साकेत सिंह गुड्डू आदि मौजूद थे।