नशे में हंगामा करता शराबी गिरफ्तार
गोगरी | थाना क्षेत्र में एक शराबी शराब के नशे में गाली गलौज एवं मारपीट कर रहा था। जिसका सूचना मिलते ही गोगरी थानाध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 19 के पासवान टोला जमालपुर गांव के शंकर पासवान के पुत्र पिन्टू पासवान को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा पिन्टू पासवान पर शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया।