पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवादित भूमि पर पिलर के लिए खोदा गड्‌ढा, मारपीट में 4 जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेलदौर | बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर 9 में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों में दोनों पक्षों से एक-एक महिला और एक-एक पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कर छुट्टी दे दी गई है। इस मामले में दोनों पक्षों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कैलाश महतो बनाम सुलोचन महतो के बीच वास भूमि की सीमा को लेकर विवाद है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मकान के पिलर का गड्ढा खोदने का कार्य एक पक्ष के द्वारा किया जा रहा था, जिसका विरोध दूसरे पक्ष के लोगों ने किया। मामला तू-तू, मैं-मैं से बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गई। जिसमें एक पक्ष के पति प|ी कैलाश महतो एवं गुंजन देवी एवं दूसरे पक्ष से रेखा देवी एवं उसका बेटा सिंटू कुमार चोट लगने से घायल हो गए।
खबरें और भी हैं...