पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gogari News Electricity Supply Was Interrupted Due To Rain And Wind Consumers Were Upset

बारिश और हवा के कारण घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति, परेशान रहे उपभोक्ता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोगरी में लगातार बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति कई घंटे तक बाधित रही। शुक्रवार से शुरू हुई बूंदा-बांदी के बाद ही विद्युत आपूर्ति भी रुक-रुक कर बाधित होने लगी।

विभाग के कर्मियों ने बताया कि जगह-जगह बिजली का तार पेड़े के पत्तों और टहनी में सट रहा है। इस वजह से 11 हजार वोल्ट की आपूर्ति में फाल्ट आता है और बिजली कट जाती है। हाल यह है कि क्षेत्र के लोगों को दो दिन से नियमित बिजली नहीं मिल रही है। समाचार लिखे जाने तक भी बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी था। विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा बार-बार फॉल्ट ठीक करने के बाद गोगरी में बिजली आती तो है पर बिजली की आंख-मिचौली जारी है। शुक्रवार की रात में बिजली गायब हुई तो शनिवार की संध्या में आपूर्ति बहाल हो पाई।

बेमौसम बारिश से किसान हलकान फसल बीमा को लेकर संशय : धीरेंद्र

खगड़िया | बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जहां एक तरफ किसान हलकान हैं, वहीं दूसरी तरफ फसल बीमा का लाभ पाने को लेकर भी भी वे संशय में हैं। उक्त बातें बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह टुड्डू ने कही। उन्होंने कहा कि रब्बी फसल, तेलहन, दलहन लगभग कटाई पर थी। बेमौसम वर्षा, तेज हवा, ओलावृष्टि ने बिहार के किसानों की कमर तोड़ दी है। सूबे के लगभग सभी जिले के किसानों को बेमौसम बारिश से व्यापक क्षति हुई है। सब से ज्यादा हानि सब्जी, तेलहन, दलहन व गेहूं की फसल को हुआ है। गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई हैं। बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को बंद कर मुख्यमंत्री फसल सहायता योजना लागू कर दिया है। किसान पूरी जानकारी नहीं होने के कारण कृषि विभाग के पोर्टल पर अपना निबंधन नहीं करा पाए हैं। ऐसे में किसान किसी भी प्रकार की फसल क्षति सहायता लेने से वंचित हैं। उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया है कि बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को फसल सहायता की राशि मुहैया कराई जाए।

बारिश से जगह-जगह जलजमाव

बेलदौर | शुक्रवार शाम से शुरू बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है तो वहीं बारिश होने से जगह-जगह जलजमाव एवं रास्तों पर घुटने भर कीचड़ जमा हो गया है। माली फुलवरिया प्रधानमंत्री ग्राम संपर्क पथ में अकहा, महिनाथ नगर में मोरबल्ला महादलित टोला व अासपास में रास्तों पर डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा हो गया है। जबकि पूरे गांव में रास्ते पर कीचड़ जमा हुआ है। वहीं बेलदौर पचोत पथ में भी घुटने भर कीचड़ जम गया है। अन्य मार्गों में भी जलजमाव व कीचड़ से लोग परेशान हैं।

विभाग के कर्मियों ने बताया कि जगह-जगह बिजली का तार पेड़े के पत्तों और टहनी में सट रहा है। इस वजह से 11 हजार वोल्ट की आपूर्ति में फाल्ट आता है और बिजली कट जाती है। हाल यह है कि क्षेत्र के लोगों को दो दिन से नियमित बिजली नहीं मिल रही है। समाचार लिखे जाने तक भी बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी था। विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा बार-बार फॉल्ट ठीक करने के बाद गोगरी में बिजली आती तो है पर बिजली की आंख-मिचौली जारी है। शुक्रवार की रात में बिजली गायब हुई तो शनिवार की संध्या में आपूर्ति बहाल हो पाई।

विद्युत आपूर्ति के बहाल होने के बाद भी विद्युत ट्रिप करने का सिलसिला जारी रहा। हालांकि विद्युत आपूर्ति बहाल करने को लेकर शनिवार को हो रहे बारिश में सहायक अभियंता उमाशंकर कुमार के नेतृत्व में जेई सचिन कुमार के अलावे सुभाष कुमार मंडल, इंतजार आलम, शैलेश कुमार सहित कई मानव बल के साथ बारिश में भीग कर काम करते नजर आए। एई ने बताया कि बार-बार रूट क्लियर किया जाता है, लेकिन हवा व बारिश से आपूर्ति बाधित हो रही है।

खबरें और भी हैं...