बारिश का पानी बहाने को लेकर हुई मारपीट, एक घायल
बेलदौर | बेलदौर थाना क्षेत्र के बेलदौर पंचायत के सड़कपुर गांव में शनिवार को बारिश का पानी बहाने को लेकर हुए विवाद एवं मारपीट में एक ग्रामीण हुलास महतो (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि हुलास महतो बारिश के पानी को बहा रहा था। इसे लेकर पड़ोसियों ने झगड़ा शुरू कर दिया तथा दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
घटना के बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल हुलास महतो को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती करवाया जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बीच-बचाव के दौरान एक महिला भी मारपीट में घायल हो गई।