प्रेम प्रसंग को ले दो पक्षों में मारपीट, तीन जख्मी
प्रेम प्रसंग को लेकर उपजे विवाद को पंचायत स्तर पर सुलह किए जाने के बावजूद एक पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को दूसरे पक्ष के लोगों को पीटकर लहुलुहान कर दिया। उक्त घटना में दूसरे पक्ष के पति, प|ी व पुत्र घायल हो गए। दूसरे पक्ष की भी एक महिला को मामूली चोट आई है। बताया जाता है दो पक्ष एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। मारपीट में दूसरे पक्ष के मथुरापुर पंचायत के टीकारामपुर वार्ड संख्या तीन निवासी अशोक सिंह, उनके पुत्र अंकित कुमार को काफी चोटें आई है तथा सिर पर गहरा जख्म भी हुआ है। घायल अशोक सिंह ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि उनके गोतिया बालो, सिंह, दाहो सिंह, प्रभाकर कुमार, ब्यास सिंह, अंगद कुमार, नकुल कुमार आदि ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया।
बताया जाता है कि दोनों पक्ष गोतिया हैं। एक पक्ष के परिवार की लड़की और दूसरे पक्ष के अशोक सिंह के छोटे भाई वीरेंद्र कुमार के बीच प्रेम चल रहा था। दोनों आपसी रिश्ते में चाचा-भतीजी हैं। बताया जाता है कि बीते तीन दिन पूर्व वीरेंद्र गोगरी के कुंडी स्थित लड़की के ससुराल उससे मिलने गया था। इसकी भनक लड़की के परिजनों तथा ससुराल वालों को भी लग गई। मामला पारिवारिक होने के कारण गोगरी गांव में ही पंचायत आयोजित कर सुलह कर लिया गया था। लेकिन घर आने पर दोनों परिवार के बीच जमकर मारपीट हो गई।