जमालपुर में होली मिलन समारोह आयोजित
जमालपुर बाजार स्थित खेतान धर्मशाला में रविवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। परबत्ता के विधायक रामानंद सिंह ने कार्यकर्ताओं व आमजनों को होली की बधाई देते हुए खुशियों के साथ होली मनाने की बात कही। जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजीव के धर्मशाला पहुंचने पर जदयू कार्यकर्ताओं एवं आम जनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया एवं उसे होली की बधाई दी। इस मौके पर धर्मशाला में होली के पारंपरिक गीत बुलाए गए गायकों के द्वारा गाया गया जिस पर लोगों ने होली के ठुमके भी लगाए एवं जमकर झूमे। डॉक्टर संजीव ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे परबत्ता का बेटा है एवं हर दुख दर्द में परबत्ता के लोगों के साथ हैं। मौके पर अवकाश प्राप्त शिक्षक राजकिशोर यादव, रवि कुमार, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा, व्यावसायिक प्रकोष्ठ जदयू जिला अध्यक्ष जय कुमार सिन्हा, जिला जदयू उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिन्हा, सुजीत कुमार सुमन, मीडिया प्रभारी मनमन बाबा आदि रहे।
होली मिलन समारोह में उपस्थित जदयू नेता व कार्यकर्ता।