- Hindi News
- National
- Khagaria News Honored 4 Women Karmashree Awards On International Women39s Day
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 4 महिला कर्मश्री पुरस्कार से सम्मानित
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री दुलाई तथा भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसपी मीनू कुमारी थी। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली 4 महिलाओं को महिला कर्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में रमा जैन, शिक्षा के क्षेत्र में रेखा देवी, उद्यमी के क्षेत्र में कुसुम बजाज एवं खेल के क्षेत्र में नवनीत कौर को सम्मानित किया गया। मीनू ने कहा कि कहा कि महिलाओं को हमेशा हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। सत्य नारायण अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा मां को अपनी बेटियों के साथ आजकल दोस्त जैसा बर्ताव करना चाहिए। एसपी के साथ उनके जन्मदिन पर केक भी काटा। मौके पर समिति के अध्यक्ष डॉक्टर सज्जन कुमार पंसारी, सचिव संजय कुमार अग्रवाल, श्री बनवारी लाल भीमसरिया, श्री नारायण बजाज, श्री पवन गुर्जर वासिया, श्री किशोर तुलस्यान श्याम खेड़िया, नरेंद्र गोयनका, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुरजीत बजाज, मारवाड़ी युवा मंच मिटाउन की अध्यक्ष राधा तुलस्यान, सज्जन केरिया, सीताराम बजाज, श्री विष्णु बजाज समेत सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे।
महिला कहीं भी पुरूष से कम नहीं: ऋषभ
बेलदौर | रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जगह-जगह समारोह आयोजित मनाया गया। हनुमान नगर भोरहा स्थित ज्ञान भारती विद्या निकेतन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्रा एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं इस मौके पर एक दूसरे को बधाई दी। मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर ऋषभ कुमार ने कहा कि आज के समय में महिला कहीं भी पुरूष से कम नहीं है जो अलग अलग क्षेत्र में महिला सफलता का झंडा गार अपना लोहा मनवा रही है चाहे शिक्षा हो या सुरक्षा या फिर खेल इन क्षेत्रों में महिला सफलता का पड़चम लहरा रही है मौके पर गुरुबोध कुमार विजय बाबू,सौरभ आनंद, चंद किशोर कुमार, ममता आदि रहे।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से खेलकुद का आयोजन
रविवार को कार्यक्रम में शामिल एसपी और मारवाड़ी समाज की महिलाएं।
उमवि मकतब इस्लामपुर में परिचर्चा का आयोजन
महिला दिवस पर जागरुकता रैली निकालतीं राजमाता माधूरी देवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की छात्राएं।
छात्र-अध्यापक के बीच संगोष्ठी का आयोजन
खगड़िया | अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सदर प्रखंड के आवास बोर्ड स्थित राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में छात्र अध्यापक एवं छात्र अध्यापिका के बीच एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी को प्रोफेसर प्रीति कुमारी, प्रोफेसर अनुराधा कुमारी एवं प्रोफेसर ज्योति कुमारी तथा छात्र अध्यापिका वैशाली, उपासना, रितु, कोमल, सीमा, समीक्षा कुमारी, निधि कुमारी, खुशबू, कहांकसा परवीन, जेबा बख्तियार, संगीता कुमारी एवं अंजू कुमारी इत्यादि ने संबोधित किया। वहीं संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ इंद्रजीत ने कहा आज महिलाएं पुरुष से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं और हर क्षेत्र में बराबर की भागीदारी निभा रही हैं। अब नारी अबला नहीं सबला है। आधी आबादी को सबल बनाए बिना भारत विश्व गुरु नहीं हो सकता है। इसलिए हमें महिलाओं को समाज में बराबर हिस्सेदारी देनी होगी। संगोष्ठी के उपरांत एक रैली का आयोजन किया गया जो आवास बोर्ड के पूरे गांव में भ्रमण किया। इस मौके पर प्रो इंद्रजीत कुमार, प्रो सत्येंद्र राम, प्रो अजय यादव, प्रो रंजीत रंजन, नेहा भारती, अस्मिता कुमारी, निधि श्री, अंजली कुमारी, नमिता कुमारी, पायल कुमारी, नीता कुमारी, रोहित कुमारी, दीपिका, अवंतिका, स्नेहलता भारती, पुष्पा कुमारी, कामिनी कुमारी सहित सैकड़ों छात्र अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भाग लिया।
चिकित्सा क्षेत्र में रमा जैन, शिक्षा के क्षेत्र में रेखा देवी, उद्यमी के क्षेत्र में कुसुम बजाज और खेल के क्षेत्र में नवनीत कौर को किया गया सम्मानित
खगड़िया | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को नेहरू युवा केंद्र खगड़िया की ओर से रानी सकरपुरा में समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल बीएल यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि उपेन्द्र महतों , वार्ड पार्षद अमरेंद्र कुमार, करुणा देवी, सच्चिदानंद पासवान एवं जिला कबड्डी संघ के कोच प्रकाश कुमार, हर पति नाथ सेवा समिति के सचिव प्रदीप कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी चुन्नी कुमारी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। महिला वर्ग का कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। विजेता बेला की टीम ने विजेता का गौरव प्राप्त करते हुए रानी सकरपुरा को 40 -18 से पराजित किया। वहीं बालिका वर्ग में रानी सकरपुरा की टीम ने 23 -8 से विजय हुई। मौके पर रोशन कुमार, कंचन कुमार, केशव कुमार, निरंजन कुमार आदि रहे।
कबड्डी खेलतीं खिलाड़ी।
परबत्ता | प्रखंड के पिपरालतीफ पंचायत अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक मकतब इस्लामपुर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा महिलाओं की शक्ति और कार्य क्षेत्र पर विस्तार से चर्चा किया।इस मौके पर विद्यालय के प्रधान रियाज उद्दीन ने बच्चों के बीच अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज वह दिन आ गया है जब देश की तरक्की में महिलाएं अपने साथी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहीं हैं। आज हमारे जिला की पुलिस अधीक्षक के पद पर एक महिला आसीन हैं। इसके अलावा अब कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं ने सफलता का झंडा नहीं गाड़ दिया हो। मौके पर मो. असीम मो. शकील शादाब रौशन समीना सिफत आफरीन इत्यादि ने भाग लिया।
परिचर्चा को सुनते स्कूली बच्चे।
खगड़िया | अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को श्यामलाल चन्द्रशेखर नर्सिंग कॉलेज के सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर रीना कुमारी रूबी ने की। मौके पर कॉलेज की पूर्व छात्रा एवं वर्तमान में मधेपुरा जिला में कार्यरत नेहा कुमारी ने महिलाओं को संबंधित करते हुए कहा कि हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति को अपनाना होगा। वर्तमान में पुरुष ही नहीं महिला वर्ग भी पश्चिमी सभ्यता को अपनाने के होड़ में अपनी सही पहचान खोते जा रहे हैं, जो आने वाला भविष्य के लिए घातक सिद्ध होगा। इस अवसर पर डाॅ विवेकानन्द, भारती कुमारी, डाॅ अमर सत्यम, डाॅ अनुज कुमार, डाॅ इंदू कुमारी, डाॅ आलोक भारती, शिक्षिका शबनम कुमारी, गुड्डी कुमारी, प्रियंका कुमारी आदि रहीं।
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
महिला दिवस पर मौजूद नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं।