पत्नी के मायके में रहने पर पति ने की खुदकुशी
मड़ैया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव में शुक्रवार की रात जयजयराम यादव का 30 वर्षीय दामाद अशोक यादव ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का पैतृक घर भागलपुर जिला अंतर्गत ढोलबज्जा ओपी क्षेत्र के धोविनियां वासा गांव है।
ग्रामीणों ने बताया कि सात साल पूर्व देवरी गांव के जयजयराम यादव की पुत्री से अशोक की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही अशोक यादव की प|ी ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर पति-प|ी में विवाद होता रहता था। अशोक हल्दी का व्यापार करता था। दो महीना पूर्व पुत्र के जन्म पर उसने उपलक्ष्य में ससुराल में भोज भी किया था। मृतक के ससुर जयजयराम यादव ने बताया शाम में उसका दामाद आया था। लेकिन रास्ते में ही जहर खा लिया। कुछ देर के बाद उसकी हालत गंभीर होने लगी तो स्थानीय निजी क्लिनिक में ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मड़ैया पुलिस ने शव का को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। मृतक के पिता नारद यादव के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है।