पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khagaria News Interstate Cricket Competition Postponed Due To Fear Of Corona Virus

कोरोना वायरस के भय से अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता हुई स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेल प्रोत्साहन समिति ने शुक्रवार को आपात बैठक कर अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता को सर्वसम्मति से स्थगित कर दिया। समिति के सचिव सदानंद प्रसाद ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि समिति की आपात बैठक में कोरोना वायरस पर बिहार सरकार द्वारा उठाए गए कदम को ध्यान में रखकर 15 मार्च से होने वाली शहीद किशोर मुन्ना एवं शहीद जावेद अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता को तत्काल स्थगित कर दिया गया है।

परिस्थिति अनुकूल होने पर प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित की जाएगी। बैठक समिति के अध्यक्ष सह पूर्व नगर परिषद सभापति मनोहर कुमार यादव ने की। मौके पर अनिल कुमार रंजन, मोहम्मद जावेद, रंजीत कांत वर्मा, रविशचंद्र, कुंज बिहारी पासवान, प्रेम कुमार, रणवीर कुमार, युगल किशोर, मनोज कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार, पवन कुमार, मोहम्मद चांद आदि उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते पूर्व नगर सभापति व अन्य।
खबरें और भी हैं...