पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंतरराज्यीय गिरोह के बाइक लुटेरे व कांट्रेक्ट किलर को जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोगरी थाना क्षेत्र के शिरनिया व शेरगढ़ में शनिवार की सुबह छापेमारी कर पकड़े गए अंतरराज्यीय गिरोह के बाइक लुटेरे व कांट्रैक्ट किलर हर्ष मिश्रा, गौरव मिश्रा व सौरव यादव को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। गोगरी के एसडीपीओ प्रमोद कुमार झा ने बताया कि बिहपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार को गोली मारकर मोटरसाइकिल लूटकांड में पकड़े गए शुभम यादव की निशानदेही पर गोगरी व बिहपुर पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त छापेमारी अभियान में शिरनिया के हर्ष मिश्रा व गौरव मिश्रा तथा शेरगढ़ के सौरव यादव को लूट बाइक, हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। सभी को गोगरी पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि ये तीनों अंतरराज्यीय गिरोह के बाइक लुटेरा व कांट्रैक्ट किलर है। उन्होंने कहा कि ऐसे गिरोह पर पुलिस की पैनी निगाह है और कोई अपराधी पुलिस से बच नहीं पाएगा।

प्रेस वार्ता करते गोगरी एसडीपीओ पीके झा।
खबरें और भी हैं...